बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या

feature-top

बांग्लादेश में एक बार फिर एक हिंदू युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है, जो नरसिंहदी इलाके में एक गैराज में सो रहा था।

उसी दौरान अज्ञात लोगों ने गैराज में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें जिंदा जलकर चंचल की दर्दनाक मौत हो गई।

बांग्लादेश के पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मामले की पूरी जानकारी दी।


feature-top