- Home
- DPR Chhattisgarh
- माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का गणतंत्र दिवस संदेश
माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का गणतंत्र दिवस संदेश
प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह दिन हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है। मैं स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को नमन करता हूं। छत्तीसगढ़ ने राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाई है।
नया विधानसभा भवन हमारी लोकतांत्रिक आस्था और छत्तीसगढ़ी अस्मिता का प्रतीक है। जनजातीय नायकों, शहीद वीरनारायण सिंह, भगवान बिरसा मुंडा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को हम कृतज्ञता के साथ स्मरण करते हैं। माओवाद के खिलाफ हमारे जवानों के साहस से प्रदेश तेजी से नक्सलमुक्त हो रहा है और विकास की नई सुबह आई है।
किसानों को बेहतर मूल्य, रिकॉर्ड धान खरीदी, श्रमिकों और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं, आवास, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति की है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना, युवाओं को शिक्षा व रोजगार के अवसर, और बस्तर व सरगुजा जैसे क्षेत्रों में तेज विकास हमारी प्राथमिकता है।
खेल, पर्यटन, उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ नई पहचान बना रहा है। आइए, सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें। जय भारत, जय छत्तीसगढ़।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
