- Home
- DPR Chhattisgarh
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
30 Jan 2026
, by: Prakash
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है।
इस अवसर पर उन्होंने शहीद दिवस पर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त अमर शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
