छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बा रेल ट्रैक पर ही अचानक पलट गए. घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

feature-top

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बा रेल ट्रैक पर ही अचानक पलट गए. घटना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

घटना नागपुर चौकी अंतर्गत की है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे की तीन लाइनें अवरुद्ध हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर पहुंच गए हैं तकनीकी टीम द्वारा डिब्बों को हटाने और ट्रैक बहाल करने का कार्य किया जा रहा है. फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 


feature-top