महासमुंद : कोमाखान में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

feature-top

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को थाना कोमाखान क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कार्रवाई के दौरान 25 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

इस मामले में ओडिशा के चार अंतरराज्यीय तस्करों सहित रायपुर के मुख्य खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार (CG 10 AS 9099), जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है, को जब्त किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने 2 लाख 03 हजार 100 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जब्त गांजा, वाहन, नकदी और मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 19 लाख 84 हजार 100 रुपये बताई जा रही है।


feature-top