- Home
- टॉप न्यूज़
- तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 7 से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 7 फरवरी को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे निजी होटल के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 8 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल समीक्षा बैठक लेंगे।
इसके बाद शाम 05:00 बजे से 06:10 बजे तक वे “शिफ्टिंग द लेंस” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे। इस दिन भी वे रायपुर स्थित निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 9 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पंडूम के समापन समारोह में शामिल होने बस्तर रवाना होंगे।
वे सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दंतेश्वरी एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर 12:05 बजे से शाम 04:00 बजे तक समापन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 04:20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
