छत्तीसगढ़ : सेवानिवृत्त DIG कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय में OSD पद पर संविदा नियुक्ति

feature-top

राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक श्री कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर संविदा नियुक्ति प्रदान की है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत की गई है।

श्री कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध नियुक्त किया गया है।


feature-top