- Home
- टॉप न्यूज़
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे कवासी लखमा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे कवासी लखमा
06 Feb 2026
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता कवासी लखमा आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बघेल के परिवारजनों से मुलाकात की।
भूपेश बघेल ने इस अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। बघेल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज रायपुर निवास में परिवार के सदस्यों द्वारा बस्तर के जननेता और आदिवासियों की मुखर आवाज कवासी लखमा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं। “लड़ेंगे-जीतेंगे।”
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
