उत्तरप्रदेश : मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा एक माह और बढ़ी

feature-top

यूपी में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावा और आपत्ति करने के लिए एक माह का समय और बढ़ा दिया गया है।

अब मतदाता 6 मार्च तक सूची में संशोधन या नाम जुड़वा सकते हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि 6 फरवरी तक बड़ी संख्या में आए फॉर्म 6 को देखते हुए दावे व आपत्ति की समय सीमा को एक महीने और बढ़ावा दिया गया है।


feature-top