कांग्रेस स्पष्ट करे की असमिया लोगों के साथ है या मियां लोगों के साथ : हिमंत बिस्वा सरमा

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर ‘मियां’ मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। गोलाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को साफ़ करना चाहिए कि वह असमिया लोगों के साथ खड़ी है या मियां लोगों के साथ।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि पहले मियां लोग केवल धुबरी क्षेत्र तक सीमित थे, लेकिन अब वे धुबुलियाजान तक पहुंच गए हैं। ऐसे में असमिया लोगों का अस्तित्व और भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा, यह एक गंभीर सवाल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मियां लोगों द्वारा राज्य में लगभग 10 लाख एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के दो प्रमुख सलाहकार—हर्ष मंदर और अमानुद्दीन—ने एक पुस्तक प्रकाशित की है, जिसमें यह दावा किया गया है कि मियां लोग असम में सबसे पहले आए थे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस तरह के दावे असम के इतिहास और असमिया समाज की पहचान को कमजोर करने का प्रयास हैं और कांग्रेस को इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।


feature-top