पंजाब : नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस पर तीखा हमला, X पर निकाली भड़ास

feature-top

कांग्रेस छोड़ने के ऐलान के एक हफ्ते बाद नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के बाद सस्पेंड की गईं नवजोत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और उसके अंदरूनी तंत्र पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने फैसलों में देरी, टिकट बिक्री और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के तथाकथित समर्थक निस्वार्थ सेवा नहीं, बल्कि अपनी जेबें भरने में लगे हैं। साथ ही मौजूदा सरकार के खिलाफ बोलने की चुनौती देते हुए फाइलें खुलने की बात कही।

पोस्ट के अंत में नवजोत कौर सिद्धू ने ‘एक अच्छे दोस्त को सलाह’ के नाम पर नेतृत्व को ज्यादा समझदार, ग्रहणशील और प्रैक्टिकल बनने की नसीहत दी। बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।


feature-top