- Home
- टॉप न्यूज़
- SIR मामले में चुनाव आयोग का ममता सरकार पर बड़ा आरोप
SIR मामले में चुनाव आयोग का ममता सरकार पर बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस बीच चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कोर्ट में काउंटर एफिडेविट दाखिल कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
चुनाव आयोग का कहना है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बंगाल में हिंसा, डराने-धमकाने और चुनावी अधिकारियों को काम से रोकने की घटनाएं सामने आई हैं। आयोग के मुताबिक बीएलओ द्वारा शिकायत दिए जाने के बावजूद चुनावी अधिकारियों को धमकियों के मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।
आयोग ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल देश का इकलौता राज्य है, जहां SIR के दौरान चुनाव अधिकारियों को लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया बिना रुकावट चल रही है। काउंटर एफिडेविट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी डर फैलाने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे चुनावी अधिकारियों में भय का माहौल बना है।
आयोग ने बताया कि कई अधिकारियों ने सीईओ को पत्र लिखकर SIR ड्यूटी से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही आयोग ने 24 नवंबर की एक घटना का जिक्र किया, जब भीड़ ने सीईओ कार्यालय में घुसने की कोशिश की, तोड़फोड़ की और बाहर से ताला लगा दिया, लेकिन इस मामले में न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई गिरफ्तारी हुई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
