छत्तीसगढ़ : PCC सचिव निवेदिता चटर्जी ने दिया इस्तीफा

feature-top

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपे इस्तीफे में संगठन में लगातार उपेक्षा और कोई ठोस जिम्मेदारी न मिलने पर नाराजगी जताई है।

निवेदिता चटर्जी ने लिखा कि वे वर्ष 2014 से पीसीसी सचिव के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन 11 सालों में उन्हें न तो पदोन्नति मिली और न ही कोई अहम दायित्व। उन्होंने सीधे तौर पर अध्यक्ष दीपक बैज पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सामने कई नेता ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गए, लेकिन उनकी स्थिति जस की तस बनी रही।

चुनावों के बाद संगठन को मजबूत करने के दावों के बीच एक महिला पदाधिकारी का इस तरह इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस असंतोष का असर आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में भी दिख सकता है।


feature-top