प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत को दुनिया एक “Trusted Partner for Growth” के रूप में देख रही है। हाल के दिनों में अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ हुए अहम व्यापार समझौते इसका स्पष्ट प्रमाण हैं।

feature-top

प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ के साथ हुए समझौते को “मदर ऑफ ऑल डील्स” बताया। प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे, जहां वे दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भरोसा आज भारत की सबसे मजबूत मुद्रा बन चुका है।

इसी भरोसे के दम पर भारत लगातार बड़े और ऐतिहासिक व्यापार समझौते कर रहा है। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासी समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय डायस्पोरा भारत और मलेशिया के बीच एक जीवंत सेतु की तरह काम कर रहा है। उन्होंने मलेशिया में एक नए भारतीय वाणिज्य दूतावास (कांसुलेट) की स्थापना की भी घोषणा की।

feature-top