कांग्रेस किसानों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने में नाकाम रही: शिवराज सिंह चौहान

feature-top

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सालों तक राज करने के बावजूद, कांग्रेस किसानों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने या भारतीय अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने में नाकाम रही।

चौहान ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का बचाव किया और कांग्रेस की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि यह समझौता कृषि क्षेत्र की रक्षा करता है और किसानों के हितों को केंद्र में रखता है। उन्होंने कहा कि मुख्य कृषि उत्पादों को इससे बाहर रखा गया है और किसानों के लिए महत्वपूर्ण चीज़ों पर कोई रियायत नहीं दी गई है।


feature-top