RSS कार्यक्रम में सलमान खान की मौजूदगी पर संजय राउत का तीखा हमला

feature-top

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आरएसएस के एक कार्यक्रम में अभिनेता सलमान खान की मौजूदगी को लेकर संघ पर जोरदार हमला बोला है।

पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने आरएसएस नेतृत्व पर निशाना साधा और इस कदम की मंशा पर सवाल उठाए।

राउत ने कहा, “सलमान खान को भीड़ जुटाने के लिए बुलाया गया था या यह दिखाने के लिए कि अब संघ और उसकी शाखाओं में मुसलमानों का भी स्वागत है?” उन्होंने इस मुद्दे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से स्पष्ट जवाब देने की मांग की और कहा कि ऐसे प्रतीकात्मक कदमों पर स्थिति साफ होनी चाहिए।


feature-top