खैरागढ़ : कलेक्टरेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश, समय रहते टली बड़ी घटना

feature-top

जिले के कलेक्टरेट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पीड़ित की पहचान शीतलाल निर्मलकर, निवासी कटंगी-गंडई के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सामाजिक बहिष्कार से परेशान शीतलाल लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहा था। मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया।

मौके पर मौजूद पुलिस और कर्मचारियों की तत्परता से उसे तुरंत रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल शीतलाल सुरक्षित है और मामले की जांच की जा रही है।


feature-top