भारत-पाक मुकाबले पर सियासी बयानबाज़ी तेज, सलमान खुर्शीद ने दी नसीहत

feature-top

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश की भावनाओं का सम्मान जरूरी है, लेकिन आंख मूंदकर या बिना सोच-समझ के निर्णय लेना सही नहीं है।

उनके मुताबिक नेतृत्व का अर्थ केवल जनता के पीछे चलना नहीं, बल्कि सही दिशा दिखाना भी है। खुर्शीद ने कहा कि लोकतंत्र में नेता की जिम्मेदारी है कि वह जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए विवेकपूर्ण और संतुलित फैसला करे।


feature-top