एयर इंडिया विमान हादसे की विदेशी रिपोर्ट पर मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जताई आपत्ति

feature-top

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने अहमदाबाद में पिछले वर्ष हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर आई एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्घटना की जांच अभी जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

दरअसल, इटली के एक दैनिक अखबार ने दावा किया था कि हादसे की जांच कर रही एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में पायलटों को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री मोहोल ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां पूरी गंभीरता से मामले की पड़ताल कर रही हैं और हमें अपनी एजेंसियों पर भरोसा रखना चाहिए, न कि बाहरी स्रोतों पर।

उन्होंने कहा, “हमारी जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। हमें अपनी एजेंसियों पर विश्वास होना चाहिए या बाहरी लोगों पर?” मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक अंतिम जांच रिपोर्ट आधिकारिक रूप से जारी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।


feature-top