- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली की हवा ‘गैस चैंबर’ जैसी, यूपी में स्वच्छ वातावरण: योगी आदित्यनाथ
दिल्ली की हवा ‘गैस चैंबर’ जैसी, यूपी में स्वच्छ वातावरण: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए उसे ‘गैस चैंबर’ जैसा बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तेज़ विकास कार्यों के बावजूद लोग स्वच्छ वातावरण में जीवन जी रहे हैं और प्रदूषण से घुटन की स्थिति नहीं है।
गोरखपुर के जंगल कौड़िया में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक पर्यावरण प्रदूषण है।
उन्होंने कहा, “यहां का वातावरण काफी अच्छा है, प्रदूषण नहीं है। जब प्रदूषण नहीं होगा तो बीमारियां भी कम होंगी। प्रदूषण फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। अगर ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है तो पूरे शरीर पर उसका असर पड़ता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
