उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

feature-top

नगरीय प्रशासन से जुड़े कार्यों में कथित लापरवाही पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नगरीय प्रशासन मंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर दल्लीराजहरा नगरपालिका के प्रभारी सीएमओ एवं राजनांदगांव नगर निगम के समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वार्डेकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि 14 जनवरी 2026 की समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 60 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाई गई।

शासन ने इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


feature-top
feature-top