तमिलनाडु : INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने कमेटी गठन में देरी पर जताई नाराज़गी

feature-top

तमिलनाडु के तिरुप्पारनकुंद्रम, मदुरै में कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “हम दूसरी पार्टियों की तरह नहीं हैं जो सिर्फ़ इंडिकेटर लगाकर दाईं ओर मुड़ जाती हैं। हम सिद्धांतों पर चलने वाली एक राष्ट्रीय पार्टी हैं।

हम INDIA ब्लॉक के हिस्से के तौर पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के साथ गठबंधन में हैं। टैगोर ने आगे कहा कि गठबंधन के तहत बातचीत के लिए एक कमेटी बनाए जाने की बात पिछले 70 दिनों से कही जा रही है, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि अब 22 फरवरी को कमेटी बनाए जाने की जानकारी दी गई है और कांग्रेस को उम्मीद है कि उसे गठबंधन में वह सम्मान मिलेगा, जिसकी वह हकदार है।


feature-top