राहुल गांधी ने ट्रेड डील को बताया किसानों के साथ विश्वासघात

feature-top

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के किसानों के साथ विश्वासघात करने का बड़ा आरोप लगाया है। इसी के साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं। राहुल गांधी लगातार अमेरिका के साथ हुई डील पर सवाल उठा रहे हैं।

 वो हर दिन समझौते से जुड़े कुछ ना कुछ तथ्यों का दावा करते हुए सरकार को घेरने का काम रहे हैं। इसी के साथ केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल भी उठा रहे हैं। अब इस कड़ी में कांग्रेस नेता में एक बार फिर सवाल उठाए हैं।


feature-top
feature-top