कर्नाटक के केमिकल फैक्टरी में धमाका, दो मजदूरों की मौत

feature-top

कर्नाटक के मांड्या जिले में केरेकाटे गांव के पास स्थित एक केमिकल फैक्टरी में स्टोरेज टैंक फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक धमाका उस समय हुआ जब फैक्टरी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी और टैंक की सफाई की जा रही थी।


feature-top