- Home
- DPR Chhattisgarh
- बलरामपुर : डिप्टी कलेक्टर करूण डहरिया निलंबित
बलरामपुर : डिप्टी कलेक्टर करूण डहरिया निलंबित
18 Feb 2026
, by: Prakash
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के कुसमी अनुभाग में बॉक्साइट के अवैध परिवहन की जांच के दौरान मारपीट और एक व्यक्ति की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी करूण डहरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई थाना कोरंधा में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत की गई। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(2)(क) के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
