गुजरात में विवाह पंजीकरण नियमों में किया जाएगा संशोधन

feature-top

गुजरात सरकार ने विवाह पंजीकरण अधिनियम में संशोधन करने की योजना बना रही है। सरकार ने घोषणा की कि वह गुजरात विवाह पंजीकरण अधिनियम के तहत बनाए गए नियमों में संशोधन करने की योजना बना रही है।

यह कदम मौजूदा प्रणाली में खामियों को दूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है। विधानसभा में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नए मानदंडों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मासूम लड़कियां फंस रही हैं।

ऐसी प्रथाएं समाज में दीमक की तरह फैल रही हैं।उन्होंने कहा कि कई लोगों और सामाजिक संगठनों ने सरकार से प्रक्रियात्मक खामियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए विवाह पंजीकरण नियमों में संशोधन करने का आग्रह किया था।


feature-top