कांग्रेस, सपा, बसपा कर रहीं जहरीली राजनीति : पीएम मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने  मेरठ को नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की बड़ी सौगात दी। दोनों नेताओं ने दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे रैपिड कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया।

इस दौरान मेरठ के मोहीउद्दीनपुर में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस और अन्य दलों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कांग्रेस, सपा और बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए और आइए विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं।

लेकिन इन दलों ने अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली। भाजपा ने अपनी विकास की नीति को हमेशा सर्वोपरि रखा। इसका एक उदाहरण हमारी मेट्रो भी है। 2014 से पहले यानी कांग्रेस सरकार के समय में चार-पांच शहरों में मेट्रो थी, आज 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है


feature-top