मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर उठाए सवाल

feature-top

राजधानी भोपाल में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित किसान महाचौपाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए।

वहीं, उनके बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने ही कार्यकर्ताओं से भाषण सुनने की अपील करनी पड़ रही है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें हिटलर जैसा तानाशाही रवैया अपनाने वाला प्रधानमंत्री बताया।

खरगे ने कहा कि वे 54 वर्षों से विधायक, सांसद रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है।


feature-top