छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

feature-top

बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

अज्ञात ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी ने पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया है, जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट प्रशासन को सुबह एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

संदेश मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रजनेश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

हाईकोर्ट परिसर को घेराबंदी कर सुरक्षा जांच शुरू की गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। कोर्ट आने वाले वकीलों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की सख्ती से जांच की जा रही है।


feature-top