छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन शून्यकाल में विपक्ष ने धान खरीदी का मुद्दा उठा. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नीति को फेल बताते हुए विस्तार से चर्चा के लिए स्थगन का प्रस्ताव दिया।

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन शून्यकाल में विपक्ष ने धान खरीदी का मुद्दा उठा. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नीति को फेल बताते हुए विस्तार से चर्चा के लिए स्थगन का प्रस्ताव दिया।

सभापति के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर कांग्रेस विधायक सदन में नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे. इसके साथ ही सदस्य सदन से स्वमेव निलंबित हुए।

 नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि धान खरीदी के मामले में सरकार की नीति फेल रही है. किसान परेशान होते रहे. पहले दिन से ही किसानों को चोर समझा।

किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा गया. किसानों को टोकन के नाम पर परेशान किया गया. अंग्रेजों के जमाने से भी बुरी स्थिति रही है. इस पर हमने स्थगन प्रस्ताव दिया है. इस पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए.


feature-top