बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

feature-top

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 961.42 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ। .

दिन के दौरान इसमें 1,089.46 अंक या 1.32 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 81,159.15 पर पहुंचा। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 25,178.65 पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 90.99 पर बंद हुआ।


feature-top