सबूतों की कमी और तकनीकी कारणों से बरी हुए केजरीवाल : बीजेपी

feature-top

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने के बाद राजधानी में राजनीतिक आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल साक्ष्यों में कमी और तकनीकी कारणों से छूटे हैं, लेकिन ऊपरी अदालत में इस मामले में निर्णय पलट भी सकता है।

भाजपा नेता ने कहा कि जांच एजेंसी लंबे समय से यह बात कहती आ रही थी कि केजरीवाल और सिसोदिया इस मामले के साक्ष्यों को नष्ट करने का काम कर रहे हैं, लेकिन उसके बार-बार कहने के बाद भी आम आदमी पार्टी नेताओं ने जांच एजेंसी को सबूत नहीं सौंपे। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कोर्ट से बरी होने से यह साफ हुआ है कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं हैं


feature-top