RSS के संगठन में होगा बड़ा बदलाव

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस वर्ष हरियाणा के समालखा में 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक आयोजित हो रही है।

संघ की दृष्टि से यह सर्वोच्च निर्णायक की इकाई की बैठक होती है। बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य पर चर्चा के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

संघ शिक्षा वर्ग, तथा कार्यकर्ता विकास वर्ग साहित्य में प्रशिक्षण वर्गों की योजना पर विचार विमर्श तथा आगामी वर्ष की संघ कार्य योजना का निर्धारण किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में संगठनात्मक बदलाव करने की तैयारी कर ली है, जिसकी चर्चा इस सभा में होने कि पूरी सम्भावना जताई जा रही है। 13 मार्च से 15 मार्च के बीच में यहां पर मुहर लग जाने के बाद, मार्च 2027 की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा जो कि नागपुर में होगी उस समय इसकी घोषणा करके उसे लागू कर दिया जाएगा।


feature-top