राजस्थान : माउंट आबू सहित तीन जगहों के बदले नाम

feature-top

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। राजस्थान में तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन में यह घोषणा की है।

सीएम ने अब विश्व प्रसिद्ध माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज करने की घोषणा की है। इसके अलावा राजस्थान के जहाजपुर का नाम भी बदलकर यज्ञपुर कर दिया जाएगा वहीं एक अन्य शहर कामां का नाम बदलकर कामवन करने की घोषणा कर दी गई है। सीएम भजन लाल शर्मा ने सदन में यह घोषणा की है।


feature-top