रायपुर : वर्षों से जमे राजस्व विभाग के बाबुओं का तबादला

feature-top

जिले में प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में कलेक्टर गौरव सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ राजस्व विभाग के कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सहायक ग्रेड–2, सहायक ग्रेड–3, स्टेनो टाइपिस्ट और चपरासियों को इधर से उधर किया गया है। प्रशासन का मानना है कि वर्षों से एक ही जगह पर जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और राजस्व संबंधी कार्यों में गति मिलेगी।


feature-top