सहकारी बैंक मामले की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार : अजित पवार और अन्य बरी

feature-top

मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) में कथित तौर पर हुए 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा दी गई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की क्लोजर रिपोर्ट के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, जो एक जिला बैंक के निदेशक रह चुके हैं, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और अन्य व्यक्तियों को इस मामले में दोषमुक्त कर दिया गया है।


feature-top