ईरान पर हमला : भारतीयों को 'घर के अंदर रहने' की सलाह - हेल्पलाइन नंबर जारी

feature-top

अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हमला किया। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, पहला हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के पास हुआ। ईरानी मीडिया ने देशभर में हमलों की सूचना दी और बताया कि राजधानी से धुआं उठता हुआ देखा जा सकता था।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक सलाह जारी कर उन्हें "अत्यधिक सावधानी" बरतने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। साथ ही, ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने लोगों के संपर्क के लिए आपातकालीन संपर्क विवरण भी जारी किए।


feature-top