देश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए अंक प्रणाली लागू होगी

feature-top

भारत सरकार यातायात नियमों के उल्लंघन को कम करने और सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से एक नई पॉइंट-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस प्रणाली शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस पहल की घोषणा हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सम्मेलन में की, जहां उन्होंने देश की चिंताजनक सड़क सुरक्षा आवश्यकताओं और उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.8 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है, और मरने वालों में अधिकतर 18-45 वर्ष की आयु के युवा होते हैं।


feature-top