- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- शोभायात्रा मार्ग परिवर्तन पर सिंधी समाज ने जताई आपत्ति, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात
शोभायात्रा मार्ग परिवर्तन पर सिंधी समाज ने जताई आपत्ति, सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात
रायपुर। Brijmohan Agrawal से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर चेटीचंड्र की शोभायात्रा से जुड़े प्रतिबंध के मुद्दे पर अपना पक्ष रखा। रायपुर कमिश्नर के आदेश के अनुसार आगामी दो महीनों के लिए एमजी रोड, मालवीय रोड और जयस्तंभ चौक सहित कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जुलूस और शोभायात्राओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि चेटीचंड्र की शोभायात्रा हर वर्ष रात 9 बजे के बाद ही इन मार्गों से गुजरती है, इसलिए इससे किसी भी आदेश या प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं होता।
प्रतिनिधियों ने सांसद को बताया कि सिंधी समाज शांतिप्रिय समाज है और हर वर्ष शोभायात्रा शांतिपूर्वक निकाली जाती है। उन्होंने मांग की कि पूर्व की तरह ही इस वर्ष भी एमजी रोड से शारदा चौक, जयस्तंभ चौक और मालवीय रोड के पारंपरिक मार्ग पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी जाए। साथ ही यह भी बताया गया कि हाल ही में कमिश्नर से मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों पर जल्द सहमति देने का अनावश्यक दबाव बनाया गया, जिसके कारण समाज में इस आदेश को लेकर नाराजगी है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, चेटीचंड्र महोत्सव समिति के प्रमुख डॉ. भीमनदास बजाज, महेश पृथ्वानी, सुभाष बजाज, तनेश आहूजा, अनूप मसंद, राजा जेठानी, अमर चंदनानी, अनिल लाहौरी, सागर खटवानी, दीपक कृपलानी, बलराम मंधानी, मनीष बजाज और लेखु गोवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
