टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन पर PCB सख्त, खिलाड़ियों पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना
02 Mar 2026
, by: Mahak Qureshi
टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने टीम के खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है।
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए (करीब 16.28 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया गया है।
बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे से खिलाड़ियों को आर्थिक लाभ केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा। खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
