पहलगाम में हुए जानलेवा आतंकी हमले और उसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़पों के महीनों बाद, आसिफ अली जरदारी ने बड़ा बयान दिया है। संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत “एक और युद्ध की तैयारी कर रहा है।”

feature-top

जरदारी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और भारत की ओर से सैन्य गतिविधियों में वृद्धि चिंताजनक संकेत दे रही है। हालांकि, अपने बयान के साथ ही उन्होंने नई दिल्ली से शांतिपूर्ण बातचीत और कूटनीतिक समाधान की अपील भी की।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच संवाद ही स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता है और टकराव से किसी का भी हित सधने वाला नहीं है। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में तीखा तनाव देखा गया था, जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

feature-top