फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, बोले- ‘इंडिया की तरह बने दुनिया’

feature-top

इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। 4 से 7 मार्च तक के इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री Modi के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान स्टब ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक हालात तेजी से बदल रहे हैं और ऐसे समय में भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

स्टब ने कहा कि United Nations Security Council में भारत को स्थायी सदस्यता मिलना बहुत जरूरी है। उनका मानना है कि भारत ग्लोबल साउथ के देशों के साथ मिलकर नए वैश्विक व्यवस्था की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया को भारत से सीखने की जरूरत है, क्योंकि भारत दूसरों की संप्रभुता का सम्मान करता है और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ता है।


feature-top