रायगढ़: ग्रामीण की हिरासत में मौत के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

feature-top

रायगढ़। जिला के परसकोल में हत्याकांड मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान एक ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने आंदोलन किया और दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। जहां इस मामले में टीआई पर जांच समेत 2 पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच किए जाने की चर्चा है। इसके अलावा मजिस्ट्रियल जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने का आश्वसन दिया गया है।


feature-top