दिल्ली : उत्तम नगर इलाके में तनाव, सड़कें जाम, गाड़ियां जलाई

feature-top

होली के जश्न के दौरान शुरू हुए झगड़े में 26 साल के एक लड़के की मौत के बाद दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें सैकड़ों लोग उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए और न्याय की मांग की।

पुलिस के मुताबिक, होली के दिन झगड़ा तब शुरू हुआ जब गुब्बारे से निकला रंगीन पानी गलती से दूसरे परिवार की एक महिला पर गिर गया। बताया जा रहा है कि गुब्बारा एक 11 साल की लड़की ने फेंका था जो रिश्तेदारों के साथ छत पर होली खेल रही थी। गुब्बारा सड़क पर फट गया और रंगीन पानी महिला पर गिर गया, जिससे दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच बहस हो गई।


feature-top