गुजरात: मंदिर के बाथरूम में 2 लड़कियां मिलीं मृत

feature-top

सूरत में स्वामीनारायण मंदिर कॉम्प्लेक्स के बाथरूम में दो कॉलेज स्टूडेंट्स की लाशें मिलीं। शुरुआती जांच में ज़हरीली दवा का इंजेक्शन लगाकर सुसाइड करने का इशारा मिला।

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां सुबह कॉलेज के लिए घर से निकली थीं, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं आईं। पुलिस को खबर मिलने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस को उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन मंदिर कॉम्प्लेक्स में मिली। तलाशी जारी रहने पर उनके स्कूटर अंदर ही खड़े मिले।


feature-top