बलौदाबाजार: धान में रेत मिलाकर हेराफेरी, खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त

feature-top

बलौदाबाजार। जिले के निपनिया धान खरीदी केंद्र में धान के बोरों में रेत, कंकड़ और धूल-मिट्टी मिलाने का मामला सामने आया है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर जिला प्रशासन ने खरीदी केंद्र प्रभारी लीलाराम सेन को बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के धान उपार्जन केंद्र में वायरल वीडियो के बाद 8 मार्च 2026 को संयुक्त जांच दल ने जांच की। भौतिक सत्यापन में 137.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि प्रभारी ने हमालों के माध्यम से करीब 5300 कट्टों में 2 से 3 किलो रेत मिलाकर लगभग 132 क्विंटल धान की हेराफेरी कर गबन किया। मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी को तत्काल बर्खास्त कर दिया।


feature-top