मध्यप्रदेश: कांग्रेस MLA का चुनाव रद्द, BJP के पूर्व मंत्री विजेता घोषित

feature-top

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया है और बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को विजेता घोषित किया है। कोर्ट ने पाया कि मल्होत्रा ने नामांकन के दौरान अपने एफिडेविट में चार आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी थी। यह फैसला रामनिवास रावत की चुनाव याचिका पर आया। हालांकि, अदालत ने मल्होत्रा को फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।


feature-top