- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर
- उत्तम नगर तरुण हत्याकांड: अब SIT करेगी मामले की जांच
उत्तम नगर तरुण हत्याकांड: अब SIT करेगी मामले की जांच
12 Mar 2026
, by: Mahak Qureshi
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड की जांच अब विशेष जांच दल (SIT) को सौंप दी गई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है, जो जल्द ही स्थानीय थाना पुलिस से जांच का चार्ज अपने हाथ में लेगी। अब एसआईटी इस पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी। टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं, गवाहों के बयान और सबूतों की बारीकी से पड़ताल करेगी। होली की रात उत्तम नगर इलाके में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या कर दी गई।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
