ईरान युद्ध: PM मोदी ने की ईरान राष्ट्रपति से बात, नागरिकों की मौत पर जताई चिंता

feature-top


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत कर मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात और नागरिकों की मौत पर गहरी चिंता जताई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में बढ़ते तनाव, आम लोगों की जान जाने और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सामान व ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति भारत की प्राथमिकता है। साथ ही भारत ने शांति और स्थिरता के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन दोहराया।


feature-top