राज्यसभा सत्र: खड़गे ने उठाया फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा, J&K को फिर राज्य का दर्जा देने की मांग

feature-top

नई दिल्ली: मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले का मुद्दा उठाए हुए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब्दुल्ला की सुरक्षा में स्पष्ट चूक हुई है।

खड़गे ने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त था, लेकिन अब सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं वहां की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।


feature-top